पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पूरनपुर/ माधोटांडा, संवाददाता। रात में खीर खाने के बाद एक परिवार के तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने के साथ ही उल्टी होने लगीं। तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर तीनों को घर भेज दिया गया।थाना माधोटांडा के गांव बंग्ला उर्फ मित्रसेन के रहने वाले रुपलाल के घर में शुक्रवार रात की खीर बनाई गई। रुपलाल की पत्नी ममता, बेटी अंजली और बेटा पंकज ने रात में खीर खाई। उसके बाद तीनों लोग सो गए। सुबह देर तक न उठने पर तीनों को परिवार के अन्य सदस्यों ने जगाया। उठने के बाद ममता, अंजली और पंकज को चक्कर आने लगे और वह उल्टी करने लगे। इससे घर के परिजन घबरा गए। उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलाई। ममता, अंजली और पंकज को एंबुलेंस से माधोटांडा सीएचसी ले जाकर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.