लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- फेसबुक के जरिए मोहम्मदी इलाके की एक युवती के संपर्क में आए राजस्थान का युवक उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने वहीं उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। आरोपी प्रेमी को मोहम्मदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने हत्या किए जाने की बात खुद कुबूल की है। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव से एक 21 वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई। उसके पिता ने मोहम्मदी पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को उसकी बेटी गायब हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस के जरिए पुलिस आरोपी युवक तक पहुंच गई। पुलिस ने उसकी पहचान 40 वर्षीय उमर खां निवासी गांव रणोदर थाना चितलवाना जिला जालोर राज्य राजस्थान के रूप में की। सीओ ने बताया कि पकड़े गए युवक से जब पूछताछ की तो उसने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.