लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के खेसवाही गांव से शुक्रवार की रात चोर एक बकरा को चोरी कर ले गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ बहराइच को भी अलर्ट किया। बहराइच पुलिस ने बकरा के साथ चोर को भी पकड़ लिया। खेसवाही गांव में रहने वाले हनीफ अली के तीन बकरे कमरे में बंधे थे। कमरे का ताला काटकर चेर तीनों बकरे चुरा ले गए। रात में जागने पर हनीफ अली ने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है, दरवाजा खुला है और तीनों बकरे गायब हैं। चोरी गए बकरों की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई। घटना की सूचना हनीफ अली ने रात में ही क्राइम ब्रांच को दी। क्राइम ब्रांच ने जिले के साथ पड़ोसी बहराइच जिले को भी अलर्ट किया। बहराइच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बहराइच के बस्ती रोड बाईपास तिराहे से चोरों को बकरों सहित पकड़ लिया। बहराइच पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.