लखीमपुरखीरी, जून 29 -- आकाशीय बिजली या वज्रपात से होने वाली जनहानियों को रोकने के लिए आईआईटीएम (इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ट्रापिकल मेट्रोलोजी) पुणे खीरी सहित यूपी के 10 जिलों में लाइटनिंग डिटेक्शन सेंसर लगाने जा रहा है। खीरी जिले में यह पहला सेंसर लगेगा। सेंसर लगाने के लिए चिन्हित किए गए जिलों में स्थान का चयन कर जियो टैग सहित मांगा है। आईआईटीएम पुणे के वैज्ञानिक निरीक्षण करेंगे इसके बाद यह सेंसर स्थापित होगा। बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित रहने वाले खीरी जिले में आकाशीय बिजली से कमोवेश हर साल जनहानियां होती हैं। आईआईटीएम पुणे ने यूपी के उन जिलों को चिन्हित किया जिनमें पिछले साल आकाशीय बिजली से लोगों की मौतें हुई हैं। बिजली गिरने की पूर्व सूचना देकर इन मौतों को रोकने के लिए शासन आईआईटीएम के जरिए खीरी समेत 10 जिलों में लाइटनिंग सेंसर्स की लगाने जा...