लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- लखीमपुर। गड़ी पावर हाउस में तैनात टीजी-2 कर्मचारी रामगोपाल राणा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी गढ़ी पावर हाउस पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारी सदर कोतवाली पहुंचे और बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एफआईआर लिखने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। बिजली संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि अधीक्षण अभियंता लखीमपुर ब्रह्म पाल द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। अत्यधिक मानसिक दबाव के कारण रामगोपाल राणा की तबीयत बिगड़ी, जिससे उनकी जान चली गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.