लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- बाढ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और उनके प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से डीएम अंजनी कुमार सिंह ने विधायक योगेश वर्मा, रोमी साहनी की मौजूदगी में अफसरों संग सम्बन्धित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में अटल सभागार में जिलास्तरीय बाढ़ स्टेरिंग ग्रुप बैठक ली। अफसरों को सम्भावित बाढ़ को देखते हुए कारगर और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक योगेश वर्मा और रोमी साहनी ने अपने सारगर्भित विचार रखते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक के दौरान जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए डीएम ने सभी सम्बन्धित एसडीएम को निर्देश दिया कि बाढ़ चौकियों, बाढ़ राहत केन्द्रों, बाढ़ शरणालयों, लंगर स्थलों के चयन, तहसील अन्तर्गत उपलब्ध सरकारी व गैर सरकारी नावों,, नाविकों, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.