लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- लखीमपुर। दिल्ली में मंदिर दरगाह बाबा पीर रतननाथ जी झंडेवाला पर एमसीडी की तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर मंगलवार को लखीमपुर के श्रद्धालुओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह लोग मंगलवार की सुबह विलोबी हाल के सामने एकत्र हुए। वहां उनको एक ज्ञापन प्रस्ताव पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद राम नाम का जाप और कीर्तन करते हुए लोग आंबेडकर पार्क से होते हुए कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण पदयात्रा कर पहुंचे। इसके बाद डीम दुर्गा नागपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि दरगाह मंदिर में तोड़फोड़ से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। मंदिर की भूमि को वापस मंदिर को दी जाए। साथ ही तोड़फोड़ का आदेश देने वाले अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पंजाबी, सिंधी समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.