लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- लखीमपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी के खिलाफ दलित पैंथर संगठन के एक व्यक्ति द्वारा की गई जातिगत टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के शिक्षक नेता मनोज शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि अनुचित और जातिवादी टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो। ज्ञापन में कहा गया कि बीएसए प्रवीण तिवारी, जो ब्राह्मण समाज से हैं ,उन के खिलाफ सोशल मीडिया व सार्वजनिक मंच पर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। यह न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। समाज बंधुओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर आ...