गंगापार, मार्च 15 -- पुल से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बहरैचा के रहने वाले 54 वर्षीय रामआसरे शनिवार को लीवर की दवा लेने के लिए शहर गए थे। दवा खरीदने के बाद वह अपनी बेटी आशा के नैनी स्थित आवास पर ही ठहरे थे। अगले दिन भोर में टहलने निकले। देर तक नहीं लौटे तो बेटी आशा ने नैनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। भतीजे विनोद और गांव के ही रामललित भी उनकी तलाश में निकले। दोनों नारीबारी पहुंचे तो वहां चाचा रामआसरे खीरी-कोरांव टैक्सी स्टैंड पर मिल गए। वे बाइक से उन्हें लेकर घर बहरैचा लौट रहे थे। रास्ते में कौंदी पुराने पुल पर पहुंचे तो राम आसरे ने कहा कि उन्हें घबराहट हो रही है। पुल के पास बाइक रोकी। रेलिंग पकड़कर नीचे झांकने लगे। तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। खीरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.