लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर। सोमवार को जिला न्यायालय में लगी लिफ्ट अचानक खराब हो गई। लाइट चले जाने से लिफ्ट दूसरी मंजिल पर जाकर अटक गई। एक वकील और वादकारी उसी लिफ्ट के अंदर फंस गए। लिफ्ट के अंदर से उन्होंने साथियों को फोन किया तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। काफी मशक्कत के बाद गेट बाहर से खोला गया तो लोग निकल सके। सौरभ दीक्षित उर्फ समाधान परिवार न्यायालय कोर्ट में वकील से मिलने तारीख पर आए थे। लिफ्ट से ऊपर गए। वकील से मिलकर जब वापस आने लगे तो लिफ्ट नीचे आकर ब्लॉक हो गई हो। फिर खुली ही नहीं। करीब 40 मिनट तक अंदर फंसे रहने के दौरान उन्होंने डीएम को और कुछ अपने मिलने जुलने वालों को फोन किया। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची। इस दौरान सूचना मिलने पर वहां पर वकीलों और लोगों की भीड़भाड़ हो गई। जेल गेट चौकी से कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.