लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- लखीमपुर। दुधवा जंगल से सटे खेतों में पहुंचे नेपाली हाथियों के झुंड ने फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर दिया। हाथियों के झुंड ने किसान को रौंद कर मार दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों में घटना से जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों को कहना है कि हाथी एक महीने से उनके क्षेत्र में मौजूद हैं, लेकिन वन विभाग कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा। घटना सोमवार की देर रात दुधवा बफर जोन की मझगई रेंज के चौखड़ा फार्म में हुई। इस क्षेत्र में नेपाल से आए जंगली हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों का झुंड एक बार फिर सोमवार देर रात मझगई रेंज के चौखड़ा फार्म में पहुंचा, जहां खेत की रखवाली कर रहे 50 वर्षीय राम बहादुर ने साथियों समेत हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की। पर हाथी बिगड़ गए और उन्होंने ग्रामीणों को दौड़ा लिय...