लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- - ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली का मामला, एसडीएम के समझाने पर टंकी से उतरा परिवार - सिविल कोर्ट के आदेश से एक मकान खाली कराने व ध्वस्तीकरण को पहुंची थी टीम- किसान के समर्थन और कार्रवाई के विरोध में जुटे किसान यूनियन के लोगफोटो :खमरिया/ईसानगर (खीरी),संवाददाता। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव में घर बचाने के लिए परिवार के आठ लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए और खुदकुशी करने का ऐलान कर दिया। इससे प्रशासन की टीम में अफरातफरी मच गई। भीड़ जुट गई और परिवार की मदद के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम शशिकांत मणि ने परिवार को पानी की टंकी से नीचे उतारने के लिए चार घंटे तक मशक्कत की। बाद में पट्टे पर जमीन और आवासीय योजना का लाभ दिलाने के वादे पर परिवार के लोग नीचे उतरे। इसके ब...