खीरी में एनएच 730 पर ट्रक ने मारी मैजिक को टक्कर, 10 की मौत
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- लखीमपुर। एनएच 730 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। यह हादसा ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया ऊंचगांव के पास उस समय हुआ, जब सवारियों से भरी एक डग्गामार मैजिक और ट्रक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। मैजिक वाहन करीब 12 सवारियों को लेकर लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाते समय रास्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.