खीरी निवासी पंजाबी गायक तेजा का चंडीगढ़ में मान
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- जनपद के मूड़ा सवारान गांव के युवा पंजाबी गायक गुरतेज तेजा लगातार अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना रहे हैं। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ में आयोजित मिस यूनिवर्स पंजाब और मिस टीन पंजाब कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। यह आयोजन पंजाब के बड़े फैशन और टैलेंट इवेंट्स में जाना जाता है। बेहद साधारण परिवार और ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपनी गायकी और मेहनत के दम पर युवाओं के बीच अलग पहचान बनाई है। कम समय में ही उन्होंने पंजाबी संगीत जगत में अपनी एक अलग जगह बनानी शुरू कर दी है। कार्यक्रम के दौरान गुरतेज तेजा की मौजूदगी ने युवाओं में खास उत्साह पैदा किया। गुरतेज तेजा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है और वह आगे भी अपने जिले और गांव का नाम रोशन करने के लिए लगातार मेहनत करते रहेंगे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.