खीरी के सुपारी शूटर को 22 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस
पीलीभीत, जून 20 -- बिलसंडा। कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के सुपारी शूटर शिवम उर्फ सरबजीत समेत कई आरोपियों को पुलिस घटना के करीब 22 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्याकांड के बाद छह दिन तक पुलिस ने खूब धड़पकड़ कर 5 शूटर और दो नामजद आरोपियों पर ताबड़तोड़ एक्शन में मुठभेड़ व गिरफ्तारी की थी। लेकिन बीते 15 दिन में पुलिस मुख्य सुपारी शूटर को नहीं पकड़ पाई। एसपी ने हत्याकांड के खुलासे के लिये पांच टीमें भी गठित की थीं। लेकिन हाथ अब तक खाली हैं। फरार चल रहा मुख्य सुपारी शूटर शिवम उर्फ सरबजीत निवासी नई बस्ती मोहनपुर उचौलिया खीरी पुलिस के लिये चुनौती बन गया है। सुपारी शूटर का नाम खुद नामजद आरोपी पंकज कटियार निवासी शाहजहांपुर ने पुलिस को बताया था कहा, उन्होंने 20 हजार में शिवम को ही सुपारी दी थी। सीओ बीसलपुर ने बताया कि उन्होंने अभी चार्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.