खीरी के युवा वैज्ञानिक का कमाल, बिना सुई चुभाए शुगर लेवल बताएगी डिवाइस
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- लखीमपुर। डायबिटीज (मधुमेह) से पीड़ित मरीजों को अब अपने ब्लड शुगर की जांच के लिए बार-बार उंगली में सुई चुभाने का दर्द नहीं झेलना होगा। खीरी जिले के एक युवा वैज्ञानिक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित एक अनोखा स्मार्ट डिवाइस तैयार किया है। आप्टिग्लो डिवाइस से बिना सुई चुभाए शुगर लेवल का पता चल सकेगा। खीरी जिले के बेहजम ब्लॉक के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुनीर खान ने ऑप्टिग्लो नाम से पूर्णतः नॉन-इनवेसिव (बिना त्वचा में सुई चुभाए) ग्लूकोज मॉनिटरिंग स्मार्ट डिवाइस विकसित की है। अमेरिका के बोस्टन से फोन पर वार्ता के दौरान मुनीर खान ने बताया कि इस डिवाइस को घड़ी की तरह कलाई पर पहना जाएगा। इसमें लगे स्मार्ट सेंसर्स शरीर में ब्लड शुगर लेवल की सटीक निगरानी करेंगे और परिणाम बताएंगे। उन्होंने बताया कि मृदुल पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.