पीलीभीत, मार्च 28 -- सेहरामऊ स्टेशन के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने थाने पहंुचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टामार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार को मैलानी रेल प्रखंड पर सेहरामऊ स्टेशन के पास अज्ञात शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। प्रयासके बाद शव की शिनाख्त न होने पर खुटाार थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव की पहचान भोलानाथ निवासी गांव कुर्रेया, थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी के रुप में हुई। सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी लगी। परिजन खुटार थाने पहंुचे। मृतक के बेटे प्रदीप ने बताया कि भोलानाथ गुरुवार को काशीपुर उत्तराखंड काम करने के लिए ट्रेन से जा रहे थे। आशंका है कि ट्रेन से गिरकर भोलानाथ की मौत हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.