खीरी कांड में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- खीरी कांड में जान गंवाने वाले पांच किसानों की पांचवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को तिकुनिया में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने कहा कि किसानों का यह बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर जसपाल सिंह भल्ला, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, सुखी भाई, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों और बिल्ला भाई समेत भाकियू के कई प्रमुख पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.