लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- लखीमपुर। जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बुधवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने बुधवार को तीन गवाहों आरक्षी जितेन्द्र कुमार, पत्रकार अभिषेक कुमार और सत्यम गुप्ता के बयान दर्ज कराये। इन गवाहों से बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने के बाद जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 10 सितम्बर की तारीख नियत कर दी। अभियोजन इस मामले में अब तक 76 गवाहों के बयान दर्ज करा चुका है। अभियोजन की पैरवी कर रहे प्रभारी डीजीसी प्रभाकर ब्रह्म मिश्र ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। इस काण्ड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। चार किसानों और ...