लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- लखीमपुर। जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के मामले में गुरुवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने अपने तीन और गवाहों को डिस्चार्ज करने की अर्जी कोर्ट में दी। मामले की सुनवाई कर रहे जिला जज शिवकुमार सिंह ने तीनों गवाहों को डिस्चार्ज कर दिया और अगली सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तारीख नियत कर दी। अभी तक अभियोजन अपने 25 गवाहों को डिस्चार्ज करा चुका है। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे की गुरुवार को सुनवाई थी। मामला अभियोजन की गवाही में चल रहा है। अभियोजन अभी ...