खीरी कांड: सुनवाई आज, तत्कालीन एसडीएम गोला के दर्ज होंगे बयान
लखीमपुरखीरी, मई 21 -- जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री के पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बुधवार को अभियोजन ने अपने 47 वें गवाह अनिल कुमार सिंह को पेश किया। गवाह के बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाह से जिरह की। जिरह पूरी हो गयी। मामले की सुनवाई कर रहे जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 21मई की तारीख नियत की है। 21 मई को अभियोजन अपने 48 वें गवाह के रूप में तत्कालीन एसडीएम गोला अखिलेश यादव के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज करायेगा। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। इस कांड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.