खीरी कांड: सुनवाई आज, आज तत्कालीन डीएम के दर्ज होंगे बयान
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- जिले के बहुचर्चित खीरी कांड के दोनों मुकदमों की सुनवाई मंगलवार को थी। पूर्व मंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के मामले में गवाह अनिल कुमार सिंह के बयान दर्ज होने थे। लेकिन गवाह के न आने की वजह से बयान दर्ज नहीं हो सके। इस मामले में अभियोजन 13 मई को तत्कालीन डीएम अरविन्द चौरसिया के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बयान दर्ज करायेगा। जबकि क्रॉस केस में अभियोजन के 27 वें गवाह मुख्य विवेचक सुधीर चन्द्र पाण्डेय से बचाव पक्ष ने जिरह की। लेकिन जिरह पूरी नहीं हो पायी। इसलिए जिला जज शिवकुमार सिंह ने जिरह जारी करते हुए शेष जिरह के लिए 18 मई की तारीख नियत कर दी। आशीष मिश्र आदि के मुकदमें में मंगलवार को अभियोजन के 46 वें गवाह के बयान दर्ज होने हैं। जबकि क्रॉस में बचाव पक्ष गवाह सुधीर चन्द्र पाण्डेय से शेष जिरह पूरी करेगा。 यह भी पढ़ें- 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.