खीरी कांड: मुख्य विवेचक श्यामकुमार पाल से जिरह पूरी, अगली सुनवाई आठ जून को
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या के मामले में दर्ज कराये गये क्रॉस केस में मंगलवार को अभियोजन के 29 वें गवाह मुख्य विवेचक श्यामकुमार पाल से बचाव पक्ष की जिरह पूरी हो गयी। जिरह पूरी होने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे जिला जज शिवकुमार सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 8 जून की तारीख नियत कर दी। अभियोजन की पैरवी कर रहे एडीजीसी संजय सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को हुए खीरी हिंसा कांड में चार किसानों, दो भाजपा कार्यकर्ताओं, एक पत्रकार और एक ड्राइवर की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इस घटना के बाद दो मुकदमे दर्ज कराये गये थे। दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या का क्रॉस केस भाजपा सभासद सुमित जायसवाल ने दर्ज कराया था। इस में चार आरोपी हैं। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को थी। अभियोजन के 29 वें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.