खीरी कांड: तत्कालीन एसडीएम के बयान दर्ज, जिरह जारी
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- खीरी कांड में पूर्वमंत्री के पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में गुरुवार को अभियोजन ने अपने 48 वें गवाह तत्कालीन एसडीएम गोला अखिलेश यादव के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज कराये। बचाव पक्ष ने जिरह भी की। लेकिन जिरह पूरी नहीं हो पायी। इसलिये मामले की सुनवाई कर रहे जिला जज शिवकुमार सिंह ने जिरह जारी करते हुए शेष जिरह के लिए 22 मई की तारीख नियत कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में चार किसान और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे। यह भी पढ़ें- खीरी कांड: तत्कालीन एसडीएम के बयान दर्ज, जिरह जारी इस कांड के बाद दो मुकदमें दर्ज कराये गये थे। दोनों मुकदमों की सुनवाई अब जिला जज शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.