खीरी कांड: अभियोजन के 28वें गवाह के बयान दर्ज, जिरह जारी
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- तिकुनिया हिंसा काण्ड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की मौत के मामले में दर्ज किये गए क्रॉस केस में सोमवार को सुनवाई थी। अभियोजन ने अट्ठाइसवें गवाह के रूप में विवेचक धर्मपाल शुक्ला के बयान दर्ज कराये। गवाह से बचाव पक्ष ने जिरह भी की। लेकिन कोर्ट का समय समाप्त होने तक जिरह पूरी न हो पाने पर जिला जज शिवकुमार सिंह ने जिरह जारी करते हुए शेष जिरह के लिए 26 मई की तारीख नियत कर दी। मंगलवार को बचाव पक्ष गवाह से शेष जिरह पूरी करेगा। अभियोजन की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि तीन अक्टूबर 2021 को हुए तिकुनिया हिंसा काण्ड में चार किसान, दो भाजपा कार्यकर्ता, एक पत्रकार और एक ड्राइवर कुल आठ लोग मारे गए थे। कई घायल हुए थे। दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की हत्या का क्रॉस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.