लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- जिले के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्वमंत्री के पुत्र आशीष मिश्रा समेत 13 आरोपियों के मामले में बुधवार को सुनवाई थी। मामला अभियोजन की गवाही में चल रहा है। अभियोजन को 45 वें गवाह के रूप में शेर सिंह को पेश कर बयान दर्ज कराने थे। गवाह शेर सिंह कोर्ट आया। लेकिन गवाह अभियोजन का समर्थन नहीं कर रहा था। इसलिए डीजीसी अरविंद त्रिपाठी ने गवाह को डिस्चार्ज करने की अर्जी कोर्ट में दी। अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला जज शिवकुमार सिंह ने गवाह को डिस्चार्ज कर दिया और अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख नियत कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में आशीष समेत 13 आरोपियों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.