लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- जिले के बहुचर्चित खीरी हिंसा कांड में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के मामले में शुक्रवार को सुनवाई थी। मामला अभियोजन की गवाही में चल रहा है। लेकिन अभियोजन का गवाह बीमार होने की वजह से कोर्ट नहीं आ सका। गवाह के न आने पर मामले की सुनवाई कर रहे जिला जज शिवकुमार सिंह ने गवाह के खिलाफ वारंट का आदेश करते हुए अगली सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तारीख नियत कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित खीरी कांड में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्वमंत्री पुत्र आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे की शुक्रवार को सुनवाई थी। यह भी पढ़ें- नहीं हाजिर हुए गवाह, फिर पड़ गई तारीख मामला अभियोजन की गवाही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.