खीरीगढ़ जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत
चंदौली, जून 18 -- नौगढ़ (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी रेंज अंतर्गत खीरीगढ़ जंगल में जलावनी लकड़ी लेने गए एक युवक की भालू के हमले से मौत हो गई। पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी गुरुवार को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
युवा का विवरण नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय राजू वनवासी बुधवार को सोनभद्र के बार्डर पर नौगढ़ के जयमोहनी रेंज अंतर्गत खीरीगढ़ जंगल में लकड़ी लेने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा कि जंगल में किसी रिश्तेदार के यहां रूक गया है, लेकिन गुरुवार का जब चरवाहे पशुओं को लेकर जंगल की ओर गए तो वहां देखा कि क्षत-विक्षत एक शव पड़ा हुआ है। उसके शरीर के कई हिस्सों ने मांस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.