मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरी सरैया पंचायत के बलुआ टोला में गुरुवार शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक शिवम कुमार ननिहाल में रह रहा था। वह खीरा धो रहा था। परिजनों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची तुर्की पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामा विनय कुमार ने पुलिस को बताया कि घर के समीप एक खेत से शिवम ने खीरा तोड़ा। पानी भरे गड्ढे में खीरा धोने गया। इसी दौरान पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख बहन सुहानी ने बचाने का प्रयास किया। सुहानी के चिल्लाने की आवाज पर दौरे परिजन और ग्रामीणों ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। बच्चे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत...