कटिहार, मई 19 -- फलका, एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के बिंद टोली गांव में खेत से खीरा तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। प्रथम पक्ष के धन्नी मंडल ने बताया कि सुरेश महतो का पोता उनके खेत में खुसकर खीरा तोड़ लिया था। जिसके बाद बच्चे के परिजनों से शिकायत करने पर गली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं द्वितीय पक्ष के सोनू कुमार ने बताया कि धन्नी मंडल स्वंय अपने खेत से खीरा तोड़कर आरोप उनके बच्चे पर लगा दिया। घर पर आकर गाली गलौज करते हुए उनके बच्चे के साथ मारपीट करने लगा। धन्नी मंडल का पुत्र तेज धारदार हथियार से उनके हाथ पर वार कर दिया...