खीड़ा में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ठप
अल्मोड़ा, अप्रैल 22 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। खीड़ा क्षेत्र में दो हफ्ते से बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ठप है। लोगों का कहना है कि नेटवर्क नहीं आने से उन्हें दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने से अन्य व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य कलावती देवी ने ब्लॉक माध्यम से सीडीओ को पत्र भेजा और व्यवस्था में सुधार की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.