सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के बीच संगठनात्मक खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आती दिख रही है। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पार्टी नेतृत्व से संगठन में भीम आर्मी के जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए 40 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग करते हुए, नसीहत देने के साथ चेताया भी है कि इस ओर समुचित ध्यान नहीं दिया गया तो व्यवस्था बिगड़ सकती है और हमारे आपके सपने टूट सकते हैं। वीडियो में विनय रतन सिंह ने कहा कि भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने वर्षों तक संघर्ष कर संगठन को मजबूत किया है, इसलिए उन्हें आजाद समाज पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भीम आर्मी के जमीनी कार्यक...