आजमगढ़, मार्च 9 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार अंजान शहीद स्थित यूनियन बैंक शाखा में शनिवार की रात चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने बैंक के चेस्ट रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। जाते-जाते उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी रविवार शाम को हुई। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को बैंक कर्मचारी शाखा बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर बैंक के पीछे की दीवार में लगी खिड़की उखाड़कर अंदर घुस गए। अंदर पहुंचने के बाद उन्होंने कैश काउंटर को तोड़कर नगदी तलाश की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद चेस्ट रूम का ताला तोड़ने और ब्लेड से काटने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.