महाराजगंज, मई 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली में एक मकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर लिया है। परिवार के लोग घर को कुछ समय के लिए खाली छोड़कर नगर में ही अपने ससुराल गया था। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए सूने मकान को निशाना बना लिया।राजनारायण जायसवाल निवासी गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि नगर में ही उनकी ससुराल है। पत्नी-बच्चे सभी लोग सुबह वहीं गए थे। फिर शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर वापस आकर ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी लाकर में रखे करीब 20 से 25 तोला सोने के गहने और एक लाख पच्चीस हजार नगद चोरों ने चुरा लिया है। बताया कि पीछे लोहे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर पहुंचे। पूरी वारदात इतनी तेजी और सफाई से अंजाम दी गई कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित परिवार ने ...