प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- रोर गांव निवासी आचार्य शिवानंद मिश्र के घर के पीछे लगी खिड़की काटकर चोर अंदर घुसे। कमरे के भीतर रखे बक्शे, आलमारी काटकर उसमें रखे लाखों रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित शिवानंद ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच किया। पीड़ित शिवानंद ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कमासिन चौकी प्रभारी देवीदयाल वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, चोर भीतर कैसे घुसे कितनी चोरी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...