नई दिल्ली, मार्च 18 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चीन का प्रस्तावित दौरा टाल दिया है। यह दौरा इस महीने के आखिर में होना था, लेकिन ईरान के साथ चल रहे युद्ध की वजह से इसे टाल दिया गया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह एक महीने से कुछ ज्यादा समय में चीन का दौरा करेंगे। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, चीन के साथ हमारे कामकाजी रिश्ते बहुत अच्छे हैं, इसलिए हम यह दौरा लगभग पांच या छह हफ्तों में करेंगे।दौरा टालने के बाद क्या बोले ट्रंप ने इस देरी के महत्व को कम करके दिखाने की कोशिश की और कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके रिश्ते बहुत मजबूत हैं। ट्रंप ने इस देरी के बारे में कहा कि हम चीन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं थी। मैं राष्ट्रपति शी से मिलने का बेसब्री से इंतजार ...