खिवाई में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल
मेरठ, जून 30 -- सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई में सोमवार को पीने के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जो देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया। घटना मेरठ-बड़ौत रोड स्थित नमक फैक्ट्री के पास की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से मामले में तहरीर दी गई है जिसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। सोमवार को नमक फैक्ट्री परिसर में पानी भरने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के युवक द्वारा पानी भरने का दूसरे पक्ष ने विरोध किया जिसके बाद दोनों ओर से कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, और विवाद बढ़ गया। और मामूली विवाद देखते ही देखते ही संघर्ष में बदल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.