मेरठ, फरवरी 9 -- कस्बा खिवाई के पास मेरठ-बड़ौत रोड पर रोडरेज की सनसनीखेज वारदात हुई। ईंटों से भरे डंफर चालक और कार सवारों के बीच विवाद में डंपर चालक ने डंफर को कार पर चढ़ा दिया। कार में सवार पांचों लोग एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद जाम लग गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सागर, शिवम व परियम, गौरव और अनुज निवासी गांव पेंगा, थाना निवाड़ी, गाजियाबाद रविवार को बागपत के दोघट गांव में शादी समारोह से कार से वापस लौट रहे थे। बरनावा के पास पीछे से आ रहे ईंटों से लदे डंपर चालक से साइड को लेकर कहासुनी हो गई। कार सवार वहां से आगे निकल गए। आरोप है जैसे ही कार सवार खिवाई पहुंचे तो वहां पहले से एक अन्य ईंटों से भरा डंपर सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर कार सवारों का रास्ता रोक दिया। आरोप है कि कार पर पथराव किया गया। कार सवार पीछे की ओर भागे ...