मेरठ, जून 1 -- नगर पंचायत खिवाई में डेयरियों से निकलने वाले अपशिष्ट पानी के कारण करनावल-खिवाई सम्पर्क मार्ग पर हो रहे जलभराव को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पंचायत ने संबंधित डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आर्थिक दंड समेत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि लंबे समय से कुछ डेयरियों का गंदा पानी सीधे सड़क और नालियों में छोड़ा जा रहा है, जिससे करनावल - खिवाई सम्पर्क मार्ग पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- नालियों की सफाई नहीं होने से मोहल्लों में भरा पानी सड़क पर जमें गंदे पानी से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज...