मेरठ, अप्रैल 10 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां हाल ही में सरकार द्वारा नामित महिला सभासद ने जेठ सपा नेता समेत चार लोगों पर उसके नाबालिग बेटे की जमीन का कथित रूप से बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई गुहार लगाई है। वहीं, मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नें पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। कस्बा खिवाई निवासी आशा शर्मा पत्नी निमेश शर्मा हाल ही में सभासद नामित की गई हैं। उन्होंने बताया की वह मेरठ-बड़ौत रोड पर एक पेट्रोल पंप चलाती हैं। जिसकी देखरेख उसके पति करते हैं। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उनके जेठ सपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके नाबालिग बेटे की जमीन का बैनामा अपने परिचित व्यक्ति के नाम करा दिया। महिला ...