खिवाई और खेडी में सड़कों का शिलान्यास, क्षेत्र में विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मेरठ, मई 17 -- रविवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खिवाई और गांव खेड़ी कलां में दो सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत रूप से शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों का संयुक्त रूप से शुभारंभ बागपत सांसद राजकुमार सांगवान और सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इन परियोजनाओं को क्षेत्र के विकास, बेहतर यातायात व्यवस्था और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। कस्बा खिवाई में मेरठ-बड़ौत रोड से नेपड़ी तालाब तक करीब दो किलोमीटर लंबे बायपास मार्ग के निर्माण के लिए विधायक द्वारा एक करोड़ 58 लाख 73 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। इस सड़क के निर्माण से कस्बे में लगने वाले जाम से राहत मिलने के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.