खिवली-भगेसर सड़क के घटिया निर्माण की जांच की मांग
गंगापार, मार्च 19 -- रत्यौरा से बड़ोखर जाने वाले मार्ग से निकली गजनी-भगेसर सम्पर्क मार्ग के घटिया निर्माण से संबंधित गांवों के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त गजनी-भगेसर तीन किलोमीटर सड़क मंडी समिति द्वारा बनाई जा रही है जो कि बड़ोखरा मेन रोड से गजनी होते हुए प्राथमिक विद्यालय भगेसर तक बनाई जानी है। सड़क में जीएसईबी गिट्टी डालने के बाद ठीक ढंग से न तो तारकोल डाला जा रहा है न ही रोलर चलाया जा रहा है। तारकोल की मात्रा की कमी के कारण सड़क की गिट्टी सड़क बनाते ही बिखर रही है जिसकी जांच की मांग लोंगों ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.