अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली रुदौली नगर के कोठी मोहल्ला स्थित बाजार में गुरुवार की दोपहर नकाबपोश महिला ने खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर महेश ज्वेलर्स की दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी महिला की पहचान बाबा बाजार निवासी पायल के रूप में हुई है। रुदौली के ही एक युवक, जो उसका प्रेमी बताया जाता है, के साथ मिलकर महिला ने बेहद शातिराना ढंग से नकाब पहनकर इस घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गुरुवार की दोपहर महेश ज्वेलर्स पर ग्राहकों की सामान्य आवाजाही थी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए नकाब पहने महिला दुकान पर पहुँची और जेवर खरीदने के बहाने दुकानदार से गहने दिखवाने लगी। थोड़ी देर बाद महिला ने अचानक खिलौने वाली पिस्तौल निकालकर दुकानदार पर तान दी। भय के कारण दुकानदार हतप्रभ रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.