नोएडा, सितम्बर 17 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने खिलौना पिस्टल दिखाकर लोगों से मोबाइल फोन और सामान लूटने वाले गिरोह का गुरुवार को पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी फैक्टरी में नौकरी करते हैं। आरोपियों के पास से 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आठ हजार रुपये, चाकू, खिलौना पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद हुई हैं। डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण निवासी ऋषि राठी ने 16 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह शाम करीब चार बजे कंपनी से काम खत्म कर कमरे पर जा रहे थे। सेक्टर-63 क्षेत्र में मेट्रो के पिलर नंबर-32 के पास दो लोगों ने उनका बैग छीन लिया। बैग में कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल फोन, पेनकार्ड, आधार कार्ड और डेबिट कार्ड रखा था। उ...