कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। खिली धूप से कनपुरियों को थोड़ी राहत मिली लेकिन रात की बर्फीली हवाओं ने सभी को कंपा दिया। खासकर रात में बेहद ठिठुरन भरी सर्दी रही। दिन में भी धूप से हटते ही लोग कांपने लगे। दिन के तापमान में अप्रत्याशित रूप से 6.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि रात का पारा गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के बाद फिर बदलाव दिखेगा। कोहरे का यलो अलर्ट बना रहेगा। जेट स्ट्रीम की गति 296 किमी प्रति घंटा पहुंच गई है। पश्चिमी विक्षोभ का सीमित असर पश्चिमी यूपी तक रहा। इसका अधिक प्रभाव पूर्वी यूपी में नहीं आया। आसमान साफ होने का असर यह रहा कि तेज धूप खिली। धूप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री था लेकिन शनिवार को यह 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.