बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के चलते कई दिन से गलन से शनिवार को राहत मिली। सुबह से शाम तक खिली धूप से सर्दी का असर काफी कम रहा। धूप की वजह से दिन के तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। दिन में अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दो-तीन दिन तक धूप निकलने और सर्दी-गलन कम रहने का अनुमान जताया है। करीब एक माह से शीतलहर के चलते सर्दी-गलन से काफी ठिठुरन रही। लेकिन शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकली। ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन 9 बजे तक कोहरा पूरी तरह छंट गया। धूप की वजह से पार्कों-बाजार में काफी चहल-पहल रही। लोग छतों, घर के बाह...