मुजफ्फर नगर, जून 11 -- बुढ़ाना। राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन देकर खिलाड़ी अनुष्का पाल को इंसाफ दिलाने की मांग की। खिलाड़ी के परिजनों को आर्थिक सहायता व सुरक्षा की गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष विशाल पाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि खिलाड़ी अनुष्का पाल की निर्मम हत्या की घटना से प्रदेश भर के पाल, प्रजापति, कश्यप सहित अन्य समाज में रोष है। एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी की हत्या होना निंदनीय है। ज्ञापन में अनुष्का पाल की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, दोषियों के विरूद्ध फास्ट ट्रैक न्यायिक प्रक्रिया, पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- खिलाड़ी अनुष्का पाल के हत्यारों पर हो कड़ी कार्रवाई ज्ञापन देने वालों में डॉ. सोनू कश...