खिलाड़ियों से किया गया संवाद, खेल किट देने का दिया भरोसा
खगडि़या, जुलाई 31 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि मानसी रेलवे मैदान में महिला फुटबॉल हिरोज क्लव, मानसी के अध्यक्ष सुमित सिंह महतो द्वारा खिलाड़ियों के बीच बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि के रूप में सचिव शंकर सिंह, माता दुर्गा नव युवा क्लव, पूर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा उपस्थित थे। अध्यक्ष सुमित सिंह महतो ने बताए कि पढ़ाई के साथ-साथ फुटबॉल खेलते हुए आगे बढ़ना है। परिवार और समाज का नाम रोशन करना है। इसी उद्देश्य के साथ शपथ ले कि पढ़ाई करते हुए अनुशासन मे रहकर टीम को राज्य लेवल पर ले जाना है। बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे मेडल लाओ नोकरी पाओ पर भी विशेष चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को क्लब कीतरफ से खेल का किट दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.