खिलाड़ियों ने साधा अचूक निशाना, विशु, चेष्टा और शुभम बने चैंपियन
बाराबंकी, सितम्बर 30 -- बाराबंकी। पुलिस लाइन खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय 12वीं यूपी स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक अचूक निशाने साधे। जूनियर रिकर्व, इंडियन और कंपाउंड वर्ग के रोमांचक मुकाबलों में मेरठ, बागपत और गाजीपुर के तीरंदाजों का वर्चस्व रहा। रिकर्व वर्ग में विशु और चेष्टा चमके: जूनियर रिकर्व ओवरऑल बालक वर्ग में गुरुकुल मेरठ के विशु ने 677 का शानदार स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। गाजीपुर के शैलेंद्र कुमार 670 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता, जबकि मथुरा के आर्यन राणा ने 650 स्कोर बनाकर कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में मथुरा की चेष्टा देओल ने 628 स्कोर के साथ सोना जीता। गाजीपुर की खुशी श्रीवास्तव ने 613 स्कोर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.