खिलाड़ियों को योगासन स्पोर्ट्स की दी जानकारी
हमीरपुर, मई 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। नगर के कैवल्य योगासन स्पोर्ट्स अकैडमी भिलांवा में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से पांचवी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने योगासन की विभिन्न विधाओं में सुंदर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा से परिचित कराया।कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी राजेंद्र वीर सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुषपार्चन कर किया। प्रतियोगिता में 58 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला भारत योगासन संगठन के सचिव अमित कुमार बाथम ने खिलाड़ियों को योगासन स्पोर्ट्स की जानकारी दी। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर आर्य ने विजेताओं की घोषणा कर उन्हें अतिथियों से सम्मानित कराया। यह भी पढ़ें- 14 जून को होगी जिलास्तरीय योगा प्रतियोगिता, तैयारी तेज: सावन कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.